जालंधर में नए डिविजनल कमिश्नर ने संभाला पदभार:2009 बैच के आई.ए.एस अधिकारी रामवीर सिंह, प्रशासनीक सेवाओं के अनुभवी अधिकारी

जालंधर में 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी रामवीर सिंह ने नए डिविजनल कमिश्नर के रूप में अपना चार्ज संभाला। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की नीतियों को लागू करने और इलाके के लोगों को पारदर्शी व जवाबदेह सेवाएं देने का संकल्प लिया। रामवीर सिंह भारतीय प्रशासनीक सेवाओं के अनुभवी अधिकारी हैं और वो राज्य सरकार में कई अहम पदों पर काम कर चुके है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पटियाला, संगरूर और पठानकोट में सेवाएं दिया है। इसके अलावा मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और पंजाब मंडी बोर्ड व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव पद पर भी कार्य किया हैं। सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से करेंगें लागू चार्ज संभालते के बाद डिविजनल कमिश्नर रामवीर सिंह ने कहा कि उनका प्रयास लोगों को साफ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं देने का रहेगा। उन्होंने इलाके की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए कोई कमी न छोड़ने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा और प्रशासनिक कामकाज को आसान बनाने के लिए पारदर्शी प्रणाली लागू की जाएगी। इस मौके पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने डिविजनल कमिश्नर का स्वागत किया। पहले, पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन, डायरेक्टर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विमल कुमार सेतिया, एडिशनल डायरेक्टर संदीप गढ़ा, डीसीपी नरेश डोगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *