जालंधर में नशा तस्कर का अवैध निर्माण गिराया:आरोपी पर पहले से ही 4 FIR दर्ज, बोला-नशा करते-करते बेचने लगा, पर अब नहीं बेचता

जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख स्थित मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए नशा तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने उसका अवैध निर्माण गिराया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज थे, जिनमें 2 मामले खत्म हो गए है। पुलिस की जांच में सामने आया कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह नशे के कारोबार में सक्रिय था। अरोपी हमीरा इलाके के तस्करों से नशा लाता था नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी द्वारा घर पर अवैध निर्माण और कब्जा किया गया था। निगम ने पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन आरोपी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम ने कार्रवाई तय की और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को पत्र लिखकर मौके पर तैनाती की मांग की। आज टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध उसारी को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कपूरथला और हमीरा इलाके के तस्करों से नशा लाता था। पुलिस ने बताया कि इन तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई जल्द की जाएगी। विशाल लोटा ने स्वीकार किया कि वह पहले नशा करता और बेचता था कार्रवाई के दौरान विशाल लोटा ने स्वीकार किया कि वह पहले नशा करता था और बाद में नशा बेचने लगा। उसने बताया कि उसके खिलाफ 6 केस दर्ज हैं, जिनमें से 2 मामलों में उसे अदालत से बरी किया जा चुका है। आरोपी का कहना है कि घर उसके परिवार और मां ने मिलकर बनाया है और आज निगम की कार्रवाई से डरकर वह घर के अंदर छिपा हुआ था और दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *