जालंधर में नाबालिग से पिता ने किया रेप:मारपीट कर सगी बेटी से बनाता था संबंध, जान से मारने की देता था धमकियां; गिरफ्तार

जाब के जालंधर में कलयुगी पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ करीब डेढ़ साल तक मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाए। जब इस बारे में मां को पता चला तो शिकायत पुलिस को दी गई। 16 साल की नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 64, 351 और 51 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये एफआईआर जालंधर कमिश्नरेट के थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज की गई है। वहीं, बच्ची का जालंधर सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। महिला सब इंस्पेक्टर मनजीत कौर मामले की जांच कर रही हैं। पिता ने मारपीट कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित लड़की ने कहा- वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ जालंधर के राज नगर एरिया में रह रही थी। नाबालिग बच्ची खुद भी फैक्ट्री में काम करती थी। बच्ची की मां फैक्ट्री में काम करती है और पिता ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। बीती 14 जनवरी को सुबह रोजाना की तरह उसकी मां साढ़े 8 बजे काम पर चली गई थी। शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह घर लौटी थी। जब उसकी बेटी बीमार थी। जब मां ने बेटी का हालचाल जाना तो पता चला कि दोपहर करीब एक बजे उसका पिता आया तो वह घर पर अकेली थी। जिसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम की कोशिश की। जब पीड़ित ने अपने आप को छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मारपीट कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद पीड़ित ने कहा- उसके साथ उसका पिता पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की देता था धमकियां पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- जब वह पिता को संबंध बनाने से मना करती तो वह उसके जान से मारने की धमकियां देता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पहले तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज करवा लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *