जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, 1 आरोपी घायल:2 गिरफ्तार हथियार बरामद, बटाला व्यापारी फायरिंग केस में थे शामिल

जालंधर के नूरपुर के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों के बीच यह मुठभेड़ उस समय हुई,जब पुलिस ने नूरपुर के पास संदिग्धों को घेर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाला और हैरी चूहा गैंग के सदस्य हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था,लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी बटाला में एक व्यापारी पर हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल थे,जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *