जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़:भागने की कोशिश में की फायरिंग, पुलिस की गोली लगने से घायल, कई मामलों में वांछित था

जालंधर के शाहकोट इलाके में देहात पुलिस की टीम और वांटेड गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें गैंगस्टर सुखराज सिंह उर्फ सुक्खा पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सुक्खा को काबू कर लिया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से सुखराज सिंह सुक्खा की तलाश थी, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुक्खा शाहकोट क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम ने सुक्खा को पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुक्खा जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और मौके से एक पिस्तौल बरामद किया, जिसका इस्तेमाल उसने फायरिंग में किया था। आरोपी का अस्पताल में इलाज पुलिस फायरिंग में घायल होने के बाद सुक्खा को तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *