जालंधर में पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर लुटेरों का हमला:मोबाइल छीनने की कोशिश, मदद के बजाय पुलिस ने की पीड़ित की चेकिंग

जालंधर के लंबा पिंड इलाके में देर रात सैर कर रहे पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रताप सिंह पर तीन अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। लुटेरों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उनके सिर पर वॉर कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब 11 बजे सेठी इंडस्ट्री रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पैदल उनके पास आए और अचानक उनका फोन छीनने की कोशिश की। जब प्रताप सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें काबू करने का प्रयास किया, तो लुटेरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल घटना के तुरंत बाद प्रताप सिंह ने रामा मंडी पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में वह खुद ही अस्पताल जाकर अपना उपचार करवाया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह इलाज करवाकर लौट रहे थे, तो लंबा पिंड चौक के पास पुलिस नाके पर तैनात कर्मियों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उनकी गाड़ी की ही चेकिंग शुरू कर दी। नेताओं के हस्तक्षेप के बाद जागी पुलिस सुबह जब भाजपा नेता किशन लाल शर्मा प्रताप सिंह को 26 जनवरी का निमंत्रण देने पहुंचे, तब उन्हें इस घटना का पता चला। किशन लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने एसएचओ को फोन किया, लेकिन उनका नंबर बंद था। इसके बाद डीएसपी सेंट्रल को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। CCTV में कैद हुए हमलावर पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर हाथों में नग्न हथियार लेकर गली से भाग रहे हैं। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *