जालंधर में प्रशासनिक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द:अलर्ट रहने के आदेश, अगले 3 दिन खराब मौसम की वजह से लिया फैसला

पंजाब में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना को लेकर जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा नए आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सभी विभागों और एजेंसियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अपने कैंप ऑफिस में तैनात रहने का आदेश दिए हैं। नगर निगम और संबंधित विभागों को शहर के निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को बिजली आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए बैकअप योजना तैयार रखने को कहा गया है। राहत और सहायता कार्यों के लिए तैयार रहने के आदेश रेवेन्यू विभाग को बाढ़ जैसी स्थिति में राहत और सहायता कार्यों की तैयारी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही एसडीएम और तहसील स्तर की टीमों को चौकसी बढ़ाने और फील्ड विजिट करने को कहा गया है। पीएचई विभाग को जल निकासी और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश मिले हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *