जालंधर में प्लास्टिक डोर की चपेट में आया व्यक्ति:गला बुरी तरह से कटा, सांस वाली नली बची; घर लौटते वक्त हुआ हादसा

पंजाब के जालंधर में प्लास्टिक डोर की वजह से 45 साल का व्यक्ति जख्मी हो गया। आदमपुर के पास प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का गला कट गया। पीड़ित के गले पर कई कांटे लगे हैं। गनीमत रही कि व्यक्ति की सांस वाली नली बच गई। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबड़ के रहने वाले हरप्रीत सिंह को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है। गांव सरोबड़ के रहने वाले हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने कहा- उसका पति दोपहर को मोटरसाइकिल पर आदमपुर गए थे। लौटते समय नाहल गांव में प्लास्टिक की रस्सी में फंसकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार उसकी सांस की नली ठीक है और उसके गले का बाकी हिस्सा काट दिया गया है और इलाज चल रहा है। देश में बैन है चाइना डोर बता दें कि देश में फिलहाल चाइना डोर बैन है। प्लास्टिक डोर को ही चाइना डोर कहते हैं। ये काफी तीखी और धारदार होती है। जिसे भारत और पंजाब सरकार द्वारा बैन किया हुआ है। मगर फिर भी कुछ दुकानदार अपने फायदे के लिए उसे अवैध रूप से बेचते थे। प्लास्टिक डोर से पक्षियों को काफी नुकसान पहुंचता था। जिसके चलते ये बैन लगाया गया था। पंजाब में इससे पहले भी कई हादसे प्लास्टिक डोर के कारण हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *