जालंधर में बाइक सवार 17 वर्षीय नाबालिक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घर से बिना बताए लुधियाना के लिए निकले थे

जालंधर के गोराया से घर में बिना बताए बुलेट मोटरसाइकिल पर लुधियाना के लिए निकले दो युवक लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान परागुन वर्मा (17) की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, परजय अरोड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने परागुन को मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना खैरा गांव में जीटी रोड के पास हुई थी। टक्कर के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर गश्त पर तैनात एएसआई सरबजीत सिंह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा- शुरू में परगुन की सांसें चल रही थीं, लेकिन जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उनकी टीम ने फिल्लौर पुलिस स्टेशन को सूचित किया और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। थाना फिल्लौर की पुलिस कर रही मामले की जांच फिल्लौर थाने के एएसआई सुभाष चंद्र ने कहा- कि हादसा खैरा गांव के बाहर स्थित प्रीत बसंत पेट्रोल पंप और डीएस ढाबे के बीच हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं बताई। मृतक परागुन वर्मा जालंधर के धालीवाल एन्क्लेव का निवासी था। घायल परजय अरोड़ा लोहियां खास का निवासी है। दोनों की उम्र 17 वर्ष है। आज शव के पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थाना फिल्लौर की पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *