जालंधर में महिला ने खुद को आग लगाई:जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, लोगों ने देखा तो पुलिस बुलाकर जान बचाई

पंजाब के जालंधर में जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने गांव ईसपुर में नदी के किनारे खड़े होकर खुद को आग लगाकर आत्म दाह करने की कोशिश की। ये घटना मकसूदां थाने के अंतर्गत आने वाले गांव ईसपुर नहर के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। जब महिला ने खुद को आग लगाई तो तुरंत आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद जांच के लिए थाना मकसूदा की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन विवाद काफी बढ़ गया था और दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला सुरजीत कौर पत्नी स्व. सुरती निवासी ईसपुर जालंधर ने कहा- जमीन में उनका हिस्सा है, जो उन्हें नहीं मिल रहा है। दूसरे पक्ष का करनैल सिंह 6 से 7 दिन पहले अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर जबरन जमीन पर बीज बोने के लिए आया था। महिला बोली- सुनवाई नहीं हुई तो लगाई खुद को आग सुरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने खुद को आग लगा ली। वह खेतों में गई और पास में लगी आग के पास खड़ी होकर खुद को आग लगा ली, जो जल्दी ही फैल गई। महिला ने खेतों में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई। अंततः महिला पानी की टंकी में कूद गई, जिससे आग बुझ गई। घायल सुरजीत कौर को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सुरजीत कौर की हालत जानने और उसका बयान लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *