जालंधर में मुंह बोली बुआ का कारनामा:नाबालिग की जानकार से शादी करवाने का झांसा देकर साथ ले गई, घर गहने-नकदी चोरी करवाई

पंजाब के जालंधर में मुंह बोली बुआ ने 9वीं की छात्रा को किसी तीसरे व्यक्ति के बेटे शादी करवाने के लिए बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। आरोपी महिला यही नहीं रुकी, उसने उक्त 9वीं की छात्रा से तीन तोले सोना और 20 हजार रुपए कैश फभी चोरी करवा लिया था। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने हरदयाल नगर की रहने वाली मुंह बोली बुआ पिंकी, उसका पति सोनी, बेटा सिमरनजीत सिंह उर्फ चन्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गहने और नकदी चोरी से हुआ पिंकी पर शक पुलिस को दिए गए बयानों में कोटला के रहने वाले पिता ने कहा- उनकी बेटी सिर्फ 16 साल की है। उनके तीन बच्चे हैं। 16 साल की बेटी 1 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था। काफी तलाशने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। परिवार अभी बेटी को ढूंढ ही रहा था कि पता चला कि घर से तीन तोले सोना और 20 हजार की नकदी गायब है। जिसके बाद परिवार को मुंह बोली बुआ पर शक हुआ तो अपने तौर पर जांच शुरू की। जिसके बाद पता चला कि वह भी अपने घर से गायब हैं। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई तो पता चला कि पिंकी ने ही अपने जानकार गोल्डी के बेटे सन्नी से शादी करवाने के लिए ये सारा खेल रचा। पिंकी के कहने पर ही बच्ची ने घर से गहने और पैसे चोरी किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *