जालंधर में युवक पर पटियाला की युवती ने लगाए गंभीर-आरोप:इंटरनेट से शुरू हुई दोस्ती, शादी का दिया भरोसा,बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

, पुलिस कमिश्नर से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधर के गढ़ा इलाके में रहने वाले एक युवक पर पटियाला की रहने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि युवक से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद युवक ने बिना शादी किए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत लेकर वह शिवसेना नेता के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। इंटरनेट से शुरू हुई दोस्ती, शादी का दिया भरोसापटियाला निवासी युवती ने बताया कि उसकी पिछले साल मार्च में जालंधर के गढ़ा इलाके में रहने वाले बलजीत नामक युवक से इंटरनेट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों परिवारों की मुलाकात भी हुई। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। दरबार में माथा टेकने के बहाने घर ले गया युवकपीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद युवक उसे किसी दरबार में माथा टेकने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां से लौटने के बाद युवक उसे अपने घर ले आया। युवक के परिजनों ने उसे दो दिन तक घर में रहने को कहा और परिवार से बात कर शादी करने की बात कही। बिना शादी किए पहनाई चूड़ियां, फोटो भेजकर बताया शादी हो गईयुवती का आरोप है कि युवक ने बिना शादी किए उसे अपने घर में रखा, हाथों में चूड़ियां पहना दीं और दोनों की फोटो खींचकर उसके परिवार को भेज दीं, यह कहकर कि दोनों की शादी हो चुकी है। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई और बातचीत बंद कर दी। नशे में मारपीट, 30 नवंबर को घर से निकालापीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि युवक नशा करता है और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने लगा। 30 नवंबर को युवक ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थाना-7 में शिकायत, फिर दोबारा घर ले गया परिवारपीड़िता ने बताया कि उसने थाना-7 की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद युवक के परिजनों ने राजीनामा कर उसे दोबारा घर ले गए। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन 16 जनवरी को युवक ने फिर से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने का आरोपयुवती ने युवक पर बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत देने के लिए वह शिवसेना नेता के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और पुलिस से मांग की कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *