जालंधर में युवक से लूट-फोन छीनके-फरारCCTV में कैद:बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की घटना, बिना नंबर प्लेट एक्टिवा पर थे आरोपी

जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते सर्जिकल कॉम्प्लेक्स इलाके में पैदल जा रहे एक युवक से लूट की वारदात सामने आई है। एक्टिवा सवार दो युवकों ने युवक का मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राज नगर निवासी पीड़ित दीपक ने बताया कि वह किसी काम से पैदल सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके फोन पर कॉल आ गई और वह बात करने लगा। तभी पीछे से एक्टिवा पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी तेजी से मौके से निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। पुलिस ने दीपक के बयानों के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार थे। एक युवक ने मुंह लाल कपड़े से ढका हुआ है, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सवालों के घेरे में पुलिस की कार्रवाई:हैरानी की बात यह है कि शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन खुलेआम घूम रहे हैं और ऐसे वाहन चालक ही कई बार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके, इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। ट्रैफिक पुलिस ऑनलाइन चालान काटने तक सीमित नजर आ रही है, जबकि बिना नंबर प्लेट वाहनों को न तो जब्त किया जा रहा है और न ही उन पर कोई कार्रवाई हो रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *