अमृतसर | अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी सोमवार रात फिर ब्लैकआउट कर दिया गया। दिल्ली से अमृतसर आने वाली उड़ान को रात साढ़े नौ बजे के करीब बठिंडा पहुंचने के बाद वापस दिल्ली भेज दिया गया। अमृतसर का श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पांच दिन बाद सोमवार को खुला था। यहां रात को दिल्ली से िसर्फ एक ही उड़ान आनी और जानी थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर सोमवार को 12 मई की टिकट लेकर कुछ यात्री पहुंचे। उन्हें आगे की तारीख डालकर जाने को कहा गया। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि आम दिनों में एयरपोर्ट पर रोजाना 32 से 35 फ्लाइट ऑपरेट होती हैं। मंगलवार से सब सामान्य हो जाएगा और फ्लाइट उड़ेंगी। वहीं सोमवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू कर दिया गया। यहां रात 9.59 पर दिल्ली से चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट आई। कई जगह ब्लैकआउट रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन के एक घंटे बाद ही जालंधर और होशियारपुर में सोमवार रात नौ बजे के करीब धमाके सुनाई दिए। रात 9:15 बजे जालंधर के डीसी ने कहा कि ड्रोन एक्टिविटी देखने के बाद एहतियात के तौर पर सुरानस्सी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइटें बंद कर दी गई हैं। रात 10:45 बजे डीसी ने दोबारा संदेश जारी करते हुए बताया कि सशस्त्र बलों ने रात 9:20 बजे गांव मंड के पास एक ड्रोन गिराया है। इससे पहले जालंधर में पांच धमाकों की आवाज सुनाई दी। वहीं, रात 9 बजे से 9.10 बजे के बीच होशियारपुर में पांच से छह धमाके सुनाई दिए। लोगों ने आसमान में रोशनी भी देखी। डीसी आशिका जैन ने वीडियो जारी करके कहा कि सेना के संकेत पर दो जगह दसूहा और मुकेरियां में बिजली की सप्लाई बंद करके ब्लैकआउट किया जा गया है। हालांकि रात 11 बजे वहां भी बिजली बहाल कर दी गई है। इसके अलावा रात 9:30 बजे कपूरथला के गांव लखन कलां में भी धमाका सुनाई दिया गया। रात 9:15 बजे जालंधर के आसमान में ऐसा दिखा सांबा में नष्ट किए ड्रोन…भारत-पाक के डीजीएमओ ने सोमवार शाम संघर्षविराम पर दोबारा बात की। दोनों पक्षों ने प्रतिबद्धता दोहराई कि वे एक भी गोली नहीं चलाएंगे। अग्रिम क्षेत्रों से तत्काल सैन्य बल घटाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। हालांकि सोमवार रात 9 बजे फिर जम्मू-कश्मीर के सांबा व कठुआ में ड्रोन दिखे। इन्हें ढेर कर दिया गया।


