पंजाब के जालंधर में 6 अक्टूबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नए आदेश जारी किए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 6 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी घोषित की है। यह आदेश जालंधर नगर निगम की सीमा के अंदर आने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजों और आई.टी.आई. (सरकारी व निजी दोनों) संस्थानों पर लागू होगा। डीसी ने कहा कि यह निर्णय शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।