बठिंडा जिले के गुरु नानक नगर स्थित झील नंबर 3 के पीछे एक खेत में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम और थाना थर्मल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नहीं मिला कोई दस्तावेज युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत होती है। मृतक ने लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस और जांच टीम को शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके।सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम सहारा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक युवक की के प्रयास कर रही है। थाना थर्मल प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पहचान न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


