जालंधर में श्री गुरु रविदास जयंती से पहले बेअदबी:2 भाइयों ने धार्मिक झंडा उखाड़कर फेंका, समाज के रोष के बाद FIR, गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व से पहले बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले में जालंधर देहात की मेहतपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पाए गए दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बेअदबी के बाद से पूरे रविदास समाज में रोष है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों की पहचान मेहतपुर नकोदर के गांव आद्रामान के रहने वाले अर्षदीप सिंह और कर्णदीप सिंह के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना मेहतपुर की पुलिस ने बीएनएस की धारा 298/3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। ये केस मेहतपुर के ही रहने वाले नवदीप कुमार के बयानों पर दर्ज किया गया है, जोकि रविदास समाज से संबंध रखते हैं। आरोपी ने दुकान के सामने लगा झंडा उतार कर फेंका मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम कल यानी रविवार शाम करीब 4 बजे का है। पुलिस को दिए गए बयानों में नवदीप कुमार ने कहा- उसके पास उनके समाज के कुछ लोग आए थे। जिन्होंने बताया कि अर्शदीप और कर्णदीप दोनों भाई हैं। जोकि आद्रामान गांव में दुकान चलाते हैं। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे गांव में झंडे लगाए गए थे। दोनों आरोपियों शाम करीब चार बजे उक्त झंडे को पहले टेढ़ा कर दिया और फिर झंडा उतार कर गंदी जगह पर फेंक दिया। जब समाज के लोगों को इस बारे में पता चला तो तुरंत जानकारी साझा की गई। जिसके बाद नवदीप कुमार की टीम ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नवदीप ने आरोप लगाया है कि दोनों भाई वारदात के वक्त नशे में थे। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *