जालंधर में सेना का ब्लैकआउट मॉकड्रिल:सायरन बजा किया सतर्क, सैन्य हेलिकॉप्टर निगरानी करता नजर आया, इन्वर्टर-जनरेटर भी बंद कराए

पंजाब के जालंधर में आज सेना द्वारा कैंट एरिया में स्थित बाजार में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। जिसमें फायर ब्रिगेड की टीमों सहित अन्य डिफेंस की टीमें मौजूद रहीं। रात करीब सवा आठ बजे पूरे कैंटोनमेंट एरिया को ब्लैकआउट कर दिया गया और एरिया में सायरन बजने शुरू हो गए। पूरा एरिया करीब एक घंटे के लिए ब्लैकआउट रहेगा। रात करीब 9 बजे दोबारा बिजली चालू की जाएगी। इसे लेकर रात करीब पौने आठ बजे जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा जानकारी साझा की गई थी। हालांकि कल यानी बुधवार को होने वाले मॉक ड्रिल से पहले ये उसके अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है। सेना का विमान ऊपर से कर रहा था निगरानी बता दें कि इससे पहले आज यानी मंगलवार को सेना के अधिकारियों द्वारा बाजारों में माइक के साथ अनाउंसमेंट किया गया था, कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एरिया में देखा जाए तो तुरंत उसके बारे में सूचना पुलिस को दी जाए। ब्लैकआउट के दौरान सेना के विमान ऊपर से एरिया की निगरानी कर रहे थे। साथ ही पूरे कैंटोनमेंट एरिया की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। साथ ही किसी भी घर में इन्वर्टर से भी लाइट जलाने की अनुमति नहीं थी। देखें मॉक ड्रिल से जुड़े फोटो….. डीसी अग्रवाल बोले- कल 8 से 9 बजे तक पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा- आज यानी मंगलवार को आर्मी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे से 9 बजे तक मॉक ड्रिल का समय रखा गया है। ये ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। सिर्फ कैंटोनमेंट एरिया में ये ब्लैकआउट रहेगा। जिसमें रामामंडी, दकोहा, जालंधर कैंट और दीप नगर के आसपास के एरिया शामिल हैं। डीसी अग्रवाल ने आगे कहा- कल यानी 7 मई को पूरे शहर में ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल होगी। इसमें किसी भी निवासी को घबराने की जरूरत नहीं है, ये सिर्फ एक मॉक ड्रिल है। अगर ऐसे हालात हों तो हम कैसे इन हालातों से लड़ेंगे। सिर्फ आपके एरिया में एक सायरन बजेगा और सभी निवासियों को घर की लाइटें बंद कर देनी हैं। पॉवरकॉम को भी इसके आदेश दिए गए हैं। डीसी अग्रवाल ने कहा- लोगों से आग्रह है कि इन्वर्टर और जनरेटर के जरिए भी अपने घर की लाइटें ऑन न करें। जिससे हमारी लोकेशन का किसी को पता न चल पाए। ये जरूरी सूचना लोगों के लिए जारी की जा रही है। समय समय से जिला प्रशासन द्वारा इस पर बयान जारी कर दिया जाएगा। किसी भी फेक सूचना पर यकीन न करें। सात मई को रात 8 से 9 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। इन जिलों में होगा कल होगा मॉक ड्रिल जानकारी के अनुसार ये मॉक ड्रिल अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बरनाला, भाखड़ा-नंगल, कोटकपुरा, बटाला, मोहाली (एसएएस नगर), अबोहर, फरीदकोट, रोपड़ और संगरूर में होगा। इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट किया जाएगा और हमले की चेतावनी वाले सायरन बजाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *