जालंधर में हंसराज स्टेडियम में युवती से रेप:बिहार से लड़की को भगा कर लाया; आपत्तिजनक हालत में देख अफसरों को बताया

पंजाब के जालंधर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात शहर के बीचों बीच हंस राज स्टेडियम परिसर में हुई। युवक बिहार से युवती को बहला फुसला कर यहां लेकर आया था। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने मुकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात को लेकर छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, रेप के आरोपी मुकेश का पिता हंसराज स्टेडियम के अंदर ही काम करता है। बेटा मुकेश भी उसी के साथ रहता है। युवती का मेडिकल जालंधर के सिविल अस्पताल से करवाया गया। बिहार से ही जालंधर आई थी युवती मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। पहले भी उक्त युवती मुकेश के साथ जालंधर आई है। मगर इस बार जब मुकेश के साथ बिहार से उक्त 22 साल की युवती जालंधर आई तो मुकेश ने हंस राज हंस स्टेडियम परिसर में उक्त युवती के साथ 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल के बीच रेप किया। इस बारे में तब पता चला, जब किसी तीसरे व्यक्ति ने दोनों को आपत्तिजनक हालातों में देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त युवती ने मुकेश के खिलाफ बयान दर्ज करवाए हैं। साथ ही पुलिस फिलहाल मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *