जालंधर में हाईवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:​​​​​​​मेहतपुर में बाइक सहित रोड पर पड़ा था; हत्या या हादसा, इस पर जांच जारी

पंजाब के जालंधर में कस्बा मेहतपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने गांव उमरेवाल बिल्ला के पास से शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल भी खड़ा मिला है। जिसका नंबर पीबी-08-ए-4653 था। जिसके आधार पर आज डीटेल निकलवाकर पहचान करवाई जाएगी। सूचना मिलने पर थाना मेहतपुर के एसएचओ गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हुआ और सहायता के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही शव 72 घंटे तक उक्त अस्पताल में ही रहेगा। 72 घंटे बाद अगर मृतक की पहचान नहीं होती तो उसका पोस्टमार्टम करवा प्रशासन द्वारा खुद संस्कार किया जाएगा। हत्या या हादसा, इस पर जांच जारी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि उक्त व्यक्ति को हत्या कर यहां फेंका गया। या फिर ये हादसा हुआ है। दोनों चीजें पोस्टमार्टम से क्लियर हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *