जालंधर के जड़ियाला चौक के पास देर रात एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिठ्ठू बस्ती निवासी अनंत राजपूत के रूप में हुई है। थाना दो की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जेपी नगर निवासी सचिन ने बताया कि उनका छोटा भाई अनंत राजपूत फोटोग्राफी का काम करता था। वह बीती रात काम पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिवार को चिंता हुई क्योंकि वह अक्सर देर रात दोस्तों के घर रुक जाता था। जब वह घर नहीं लौटा तो दोस्तों ने फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार को घटना का पता चला और वे थाने पहुंचे। थाना दो की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


