जालंधर में 2 यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज:पास्टर अंकुर नरूला पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, ईसाई समाज के एतराज के बाद हुई FIR

पंजाब के जालंधर में ईसाई समाज के बहुचर्चित पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ भद्दी शब्दावली बोलने के मामले में पुलिस ने जालंधर के दो यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये मामला कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर में दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गांव फोलड़ीवाल, सदर के रहने वाले विकटर गोल्ड पुत्र विलसन के बयानों पर आरोपी पाए गए यूट्यूब चैनल चलाने वाले दमन ढींगरा और मनप्रीत सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (1) और 353 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पास्टर के खिलाफ बली भद्दी शब्दावली, वीडियो के आधार पर केस दर्ज पुलिस को दिए गए बयानों में फोलड़ीवाल के रहने वाले विकटर गोल्ड ने कहा- आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया पर अश्लीलता नाम का एक यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है। आरोपियों ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड की। जिसमें उसने ईसाइ समाज के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। साथ ही पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया। जब उक्त वीडियो जब ईसाई समाज के लोगों तक पहुंचा तो मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस शुक्रवार को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार रात को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने केस में वीडियो को एविडेंस के तौर पर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *