जालंधर में 3 युवकों पर कार चढ़ाने की कोशिश, CCTV:गाड़ी में सवार था पंजाब पुलिस का ASI; पीड़ित बोला-नशे में था मुलाजिम

पंजाब के जालंधर में जनता कॉलोनी के पास गली में घूम रहे युवकों पर पंजाब पुलिस के एएसआई ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उक्त पंजाब पुलिस का एएसआई गाड़ी चढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि घटना में किसी भी युवक को कई ज्यादा चोट नहीं आई। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को दी गई है। फिलहाल मामले में सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला वासियों ने उक्त पंजाब पुलिस के मुलाजिम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसआई ने दो कार कार चढ़ाने की कोशिश की पीड़ित जनता कॉलोनी के रहने वाले बावा ने कहा- वह मोहल्ले में श्री गुरुद्वारा साहिब के पास अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था। इसी दौरान उक्त एएसआई अपनी कार में सवार होकर आया और अनियंत्रित कर उन पर चढ़ाने लगा। मगर गनीमत रही कि सभी ने वहां से किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। जब उक्त युवकों ने एएसआई का विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने दोबारा से अपनी कार उन पर चढ़ाने की कोशिश की। घटना में बावा को मामूली चोटें आईं हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बावा अपने दोस्त नितीन और दीप के साथ थे। पीड़ित बोले- नशे में था एएसआई परमजीत पीड़ितों ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- उक्त गाड़ी में एएसआई परमजीत सिंह पम्मा नाम का व्यक्ति था। जोकि नशे में धुत्त था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त जगह पर जब हादसा होने लगा तो पुलिस देरी से पहुंची। मोहल्ला वासियों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *