जालंधर में 37 लाख लेकर दिए नकली वीजा:अंबाला की महिला ने चर्च के व्यक्ति पर लगाया ठगी का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अंकुर नरुला चर्च में एक्टिव व्यक्ति फ्रांसिस मसीह और उसकी कंपनी पर 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित अमरीक सिंह और उनकी पत्नी पूजा ने बताया कि वे कार्यक्रम के दौरान फ्रांसिस मसीह के संपर्क में आए थे। आरोप है कि फ्रांसिस मसीह ने कनाडा टूरिस्ट वीजा और विदेश भेजने का भरोसा देकर उनसे पैसा ले लिया और विदेश नहीं भेजा। फर्जी टिकट व वीजा दिखाया, डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे
पीड़ित महिला पूजा के अनुसार आरोपी ने उनके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, एयर टिकट और दस्तावेज दिखाकर 37 लाख रुपए ले लिए। अब विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पासपोर्ट भी उनके पास ही हैं। हमें कहा गया था कि 5 दिन में आपकी फ्लाइट करवा देंगे, लेकिन डेढ़ साल बीत गया। महिला का आरोप-अंकुर नरूला चर्च में मिला था आरोपी
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दावा किया था वह चर्च में अंकुर नरूला का खास आदमी है। पीड़िता ने दावा किया कि वह चर्च के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर आगे रहता था, इसलिए उस पर विश्वास कर लिया। जब मामला बिगड़ा तो उन्होंने चर्च से जुड़े एक अन्य व्यक्ति गौरव प्रधान से बात की, जिसने पैसे वापस करवाने की बात कही, लेकिन महीनों घुमाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। पीड़ितों का दावा है कि इस ठगी गैंग के कई और शिकार सामने आने को तैयार हैं। आरोप-पुलिस में शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई
अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि ठगी होने का पता चलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भाना सिद्धू ने इस मामले की जांच और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा अगर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की तो इस मामले को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। इसके खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *