जालंधर में 60 वर्षीय महिला की मौत:घर में सोते वक्त जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते में दम तोड़ा

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सैफाबाद निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। मृतका को परिवार द्वारा पहले फिल्लौर, वहां से रेफर कर जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर मीना देवी की जान नहीं बच पाई। जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब मीना देवी अपने घर में थीं। रात के समय घर के अंदर ही एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी बेटी जानकी ने कहा- जब उन्होंने मां की हालत बिगड़ती देखी तो तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर बोले- अस्पताल लाने तक महिला की हो चुकी थी मौत डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जहर तेजी से शरीर में फैल चुका था। वहां से फिर से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मीना देवी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। सिविल अस्पताल के डॉ. नीरज सोढ़ी ने कहा- जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों ने भी मीना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *