पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई। शीतल ने बताया किसी कालू नामक युवक ने हमला किया है। युवक की पहचान विकास (17) के रूप में हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रोड पर झगड़ा हुआ। विकास की छाती में 3 बार छुरा घोंपा गया। विकास घायल हालत में दौड़ता हुआ गली में आया। एक महिला से पानी मांगा। जब तक वह पानी लेकर बाहर आई तब तक युवक बेसुध होकर गली में गिर चुका था। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात साढ़े 11 बजे के करीब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले में बिक रहे नशे की भेंट चढ़ा है। नशा मिलने के कारण यहां नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। मैं सुबह उसे हंसते खेलते घर पर छोड़कर गया था। झगड़े में हुई युवक की हत्या
लोगों ने बताया कि जालंधर के शिवाजी नगर में अंगुराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी कालू ने उस पर छुरे से हमला किया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था।
जिले के भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे
सूचना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल और उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल अस्पताल में पहुंच गए हैं। डेडबॉडी को लेने को लेकर कार्रवाई चल रही है। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शीतल बोले- नशेड़ियों ने मेरे भतीजे का कत्ल किया
शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है। कालू नामक युवक के तौर पर हुई है हमलावर की पहचान
भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है। हमला करने वाले तीन लोग थे। दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था। घर जाकर क्या जवाब दूंगा। पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि ये जो कालू नामक युवक है ये नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है।


