जालंधर में CM का दौरा, यूनियन लीडर नजरबंद:12 बजे स्कॉलशिप चेक बांटने PAP पहुंचेंगे भगवंत मान,कर्मचारियों की रोष प्रदर्शन की योजना

पंजाब CM भगवंत मान शुक्रवार को जालंधर में पहुंचेंगे। सीएम के PAP में पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां पर वे SC स्टूडेंट्स को वजीफा राशि के चेक बांटेंगे। सीएम के साढ़े 12 बजे पहुंचने का प्रोग्राम है। इससे पहले पुलिस ने जालंधर में कुछ मुलाजिम नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया है।
मुलाजिम नेताओं का कहना है कि उन्होंने आप सरकार के खिलाफ धरने लगाने और विरोध करने का एलान किया था। पंजाब सरकार मुलाजिमों के साथ जो वादे करके सत्ता में आई थी, वो वादे पूरे नहीं किए गए। इसिलए पंजाब की मुलाजिम यूनियनों में ऐलान किया था कि जिस भी जिले में सीएम जाएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा।
शुक्रवार को जालंधर में भगवंत मान आ रहे हैं। इससे पहले ही पुलिस ने उनको उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। उनको बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। PM के दौरे से पहले जालंधर पर हुआ पार्टियों को फोकस
बता दें कि PM के दौरे से पहले आम आदमी पार्टी का जालंधर पर फोकस है। पीएम नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के मौके जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे और संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेंगे। उस दिन पीएम पंजाब के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
रविदासिया समाज के 32 फीसदी वोट बैंक को देखते हुए सभी पार्टियां एससी समाज के लिए घोषणाओं की झड़ी लगाने में जुटी हुई हैं। इस फेहरिस्त में जालंधर में रविदास जी की वाणी पर खोज के लिए रिसर्च सेंटर की घोषणा हो चुकी है। ये घोषणा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने गुरुवार को की थी।
इससे पहले CM मान एक्स पर पीएम से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम रविदास महाराज के नाम पर रखने की अपील कर चुके हैं। कांग्रेस भी पीएम से नेशनल हॉलिडे की मांग कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *