जालंधर के लाल बाजार में स्थित जेबीएम ज्वैलर्स के मालिक दीपू पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला MCX के अवैध कारोबार और पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते हुआ है। हमले में गंभीर रूप से घायल दीपू को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना रात की है जब लाल बाजार में जेबीएम ज्वैलर्स के मालिक दीपू अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तेजधार हथियारों और वेपन से लैस होकर कुछ बदमाश अचानक दुकान के अंदर घुस आए और दीपू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाजार में मची अफरा-तफरी हमलावरों ने सरेआम बाजार में जमकर गुंडागर्दी की, जिससे आसपास के सुनारों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए। MCX के लेनदेन का विवाद बाजार के ही एक अन्य व्यवसायी गौरव वर्मा के अनुसार, इस हमले के पीछे ‘बस्ती गुजा’ स्थित एयस ज्वैलर्स के विक्की सहदेव और साहिल सहदेव का हाथ होने की आशंका है। दीपू का उनके साथ MCX (कमोडिटी मार्केट) का बड़ा लेनदेन था। सोने के दाम गिरने से बढ़ा विवाद जानकारी मिली है कि सहदेव ब्रदर्स कथित तौर पर MCX का गैरकानूनी कारोबार करते हैं। कल सोने के भाव में गिरावट आने के कारण दीपू ने सहदेव ब्रदर्स से पैसे लेने थे। इसी बकाया राशि को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आज दीपू पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हालत नाजुक, निजी अस्पताल रेफर घटना के तुरंत बाद घायल दीपू को सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दीपू की हालत को बेहद नाजुक बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।


