जालंधर युवक पर हमला कर सिविल अस्पताल में कराया भर्ती:पीड़ित की मां बोली कौंसलर के साथ हर समय ही रहता था

जालंधर में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की मां सुखविंदर कौर ने मीडिया के सामने कहा कि उनके बेटे को बिना किसी वजह के बेरहमी से पीटा गया। मां का आरोप- देर रात तक घर नहीं लौटा बेटा पीड़ित युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब 8 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। उन्होंने कई बार बेटे और उसके दोस्त शिवम को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। किसने मारा, अभी तक पहचान नहीं मां ने बताया कि हमलावरों के बारे में फिलहाल उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों में से एक व्यक्ति किसी काउंसलर से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन नाम की पुष्टि नहीं हो सकी। उन्होंने कहामेरा बेटा किसी से दुश्मनी नहीं रखता। उसका किसी से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उसे नाजायज तरीके से पीटा गया। दोस्त शिवम पर भी उठे सवाल परिजनों ने युवक के दोस्त शिवम को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मां का कहना है कि शिवम परिवार के बेहद करीब था और अक्सर घर आता-जाता था, लेकिन घटना के समय उसने मदद नहीं की और बयान बदलता रहा। परिवार का आरोप है कि शिवम ने पहले कहा कि वह घायल को अस्पताल लेकर आया, लेकिन बाद में कहने लगा कि वह उसे जानता तक नहीं। परिजनों ने इंसाफ की मांग की घायल युवक की मां ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी उनका बेटा इलाज करवा रहा है और परिवार सदमे में है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में है। युवक के बयान, CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *