जालंधर रविदास धाम पहुंचे सुखबीर बादल:मोदी के दौरे पर कहा-बहुत खुशी है प्रधानमंत्री पंजाब आ रहे, उनका स्वागत है; संगत को बधाई दी

सतगुरु रविदास जयंती पर जालंधर की बूटा मंडी से निकलने वाली शोभायात्रा में अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादलन ने शिरकत की। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब धार्मिक भाइचारे का सूबा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब आ रहे हैं। ऐसे में उनका स्वागत है।
सुखबीर बादल ने बूटा मंडी के रविदास धाम से शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा नेता विजय सांपला सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। डेरे में माथा टेकने के बाद सुखबीर बादल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी स्थित श्री रविदास धाम से शोभायात्रा निकाली गई है। लाखों लोग शामिल होते हैं शोभायात्रा में
सुखबीर बादल ने कहा कि रविदास धाम से निकलने वाली इस शोभायात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। बादल ने पंजाब को एक ऐसा राज्य बताया जहां सभी धर्मों के लोग प्रेम और सद्भाव से एक साथ रहते हैं। उन्होंने इसे पंजाब की सबसे बड़ी ताकत करार दिया और लोगों से एकजुट होकर पंजाब व देश को मजबूत करने की अपील की। सुखबीर बोले-पंजाब हमारा घर, ये मजबूत रहना चाहिए
बादल ने जोर देकर कहा कि पंजाब हमारा घर है और यदि हमारा घर मजबूत होगा, तभी सब कुछ ठीक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे पर टिप्पणी करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस पवित्र अवसर पर जो भी आया, उसका उन्होंने दिल से आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *