जालंधर लोहियां मार्ग हादसा दुबई से लौटे युवक की मौत:अमृतसर से लेने गए दो दोस्त घायल,विपरीत दिशा से आ रही कार से हुई टक्कर

जालंधर के लोहियां–मलसियां मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दुबई से लौटकर अपने घर शाहकोट जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को इलाज के लिए जालंधर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान दीपक शर्मा बेटा जगजीत राय, निवासी कोटला सूरज मल, शाहकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक शर्मा आज ही दुबई से भारत लौटा था और कार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव निहालूवाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार की विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। इसके बाद कार एक ट्रक से टकराई और बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि दीपक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंश अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जालंधर भेजा गया है। वहीं दूसरे दोस्त साहिल अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं। दोस्त लेने पहुंचे थे अमृतसर एयरपोर्ट मृतक के जीजा ने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दीपक शर्मा ने कहा था कि वह खुद बस से गांव पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में उसने शाहकोट में रहने वाले अपने दोस्तों वंश अरोड़ा और साहिल अरोड़ा को भारत लौटने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों दोस्त आई-20 कार में उसे लेने अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। दीपक शर्मा दुबई में ड्राइविंग का काम करता था और भारत लौटने के बाद खुद कार चलाने लगा। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर ही तोड़ दिया दम हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दीपक शर्मा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुटी थाना लोहियां के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *