जालंधर| जालंधर विकास मंच के सदस्यों ने स्थानीय होटल में बैठक की। इस मौके पर आदित्य जैन और रोहित गंभीर को जिला बार एसोसिएशन का प्रधान और सचिव नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच के प्रधान राज कुमार भल्ला के अलावा सुनील, अनूप जैरथ, कुलदीप सिंह, राकेश अरोड़ा, सुदेश कुमार, रोहन भल्ला, पवन, अतुल वोहरा, प्रीतपाल सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।


