जालंधर वेस्ट इलाके में मोबाइल चोर की छितर परेड।:शादी समारोह आए युवक का मोबाइल छीन फरार, प्रवासी का फोन छीना लोगों ने पकड़ा

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में शादी समारोह के दौरान मोबाइल स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। सड़क पर खड़ा फोन बात कर रहा युवक मोटरसाइकिल पर लुटेरे फोन छीन कर ले गए। रात को उनका पिच्छा किया लेकिन वो बस्ती शेख की तंग गलियों चले गए। आज उन्होंने एक प्रवासी का फोन छीना भागने लगे तो उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उनको पकड़ा और छितर परेड कर पुलिस के हवाले कर दिया जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था। तभी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित और मौके पर मौजूद लोगों ने स्नैचरों का पीछा किया, लेकिन बस्ती शेख की तंग गलियों में वे छिप गए। आज एक प्रवासी का फोन छीन कर फरार होने लगे उसको शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने दो में से एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की मौके पर ही लोगों ने छितर-परेड भी की। आरोप है कि पकड़े गए युवक ने मीडिया के सामने यह भी माना कि उसने अभी-अभी मोबाइल चोरी किया है। लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और इलाके में पहले भी मोबाइल छीने जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे कुछ देर पहले कैंप इलाके में एक बिहारी युवक का भी मोबाइल छीना गया था। फोन छीने जाने से आहत एक प्रवासी युवक रोते हुए लोगों से मोबाइल दिलाने की गुहार लगाता रहा। आरोप है कि घटना के बाद लोगों ने पुलिस फोन करने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई। इस दौरान एक प्रवासी युवक पुलिस के पैरों में गिरकर मोबाइल वापस दिलाने की अपील करता नजर आया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आरोपी आए थे, वह भी चोरी की लग रही है, क्योंकि न तो उसकी चाबी थी और न ही नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *