जालंधर SSP ऑफिस के बाहर निहंगों का प्रदर्शन:आरोप-मुलाजिमों ने SSP से मिलने से रोका, पुरानी एफआईआर के सिलसिले में मिलने पहुंचे थे

पंजाब के जालंधर में आज यानी शुक्रवार दोपहर निहंग जत्थेबंदियों द्वारा जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह जत्थेबंदियों को समझाया और धरना खत्म करने का आग्रह किया। मिली जानकारी के अनुसार एक निहंग जत्था आज एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से मुलाकात के लिए पहुंचा था। निहंगों ने आरोप जब वह एसएसपी से मिलने जा रहे थे तो उन्हें बाहर रोक दिया गया, जब प्रदर्शन शुरू किया गया तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। निहंग बोले- गरीब परिवार की मदद के लिए पहुंचे थे एसएसपी ऑफिस निहंग सिंह ने कहा- हमारे जत्थेदार बाबा हरि सिंह के साथ एसएसपी से मिलने के लिए आए थे। क्योंकि उनके एरिया के सरपंच के खिलाफ उन्होंने शिकायत देनी थी। पहले भी उक्त सरपंच के खिलाफ कई एफआईआर हैं। हमारे जत्थेदार एक गरीब परिवार की मदद के लिए आए थे। हमारी आवाज को दबाने के लिए एक नई एफआईआर दर्ज कर ली गई। क्योंकि उक्त सरपंच की काफी पकड़ पहुंच है। जब ऐसा हुआ बाबा हरि सिंह श्री आनंदपुर साहिब में थे। इसलिए आज वह एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से मिलने के लिए पहुंचे थे। मगर उससे पहले ही उन्हें रोक दिया गया और एसएसपी से नहीं मिलने दिया गया। जिसके बाद मौके पर क्षेत्र के एसएचओ रविंदर कुमार पहुंचे और उन्होंने निहंग जत्थेबंदियों के साथ बातचीत की और मामला शांत करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *