जालसाजों को सिमकार्ड बेचने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार:गुजरात से पकड़ाया आरोपी, अभी तक 250 बेच चुका, 10 एक्टिवेटेड सिम जब्त

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने जालसाजों को मोबाइल सिम बेचने वाले एक पीओएस एजेंट को सूरत ( गुजरात) से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अभी तक करीब 250 मोबाइल सिम बेचने की बात स्वीकार की हैं। आरोपी के पास से 10 सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। बता दें इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को पहले ही क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी हैं। आरोपी ऐसे करता था वारदात पुलिस ने बताया कि पीओएस एजेंट नया मोबाइल सिम कार्ड देने अथवा पोर्ट कराने के नाम पर ग्राहकों के नाम से सिम एक्टिवेट कर लेता था। ग्राहकों से कहता था कि टेक्निकल समस्या आने से सिम एक्टिवेट नहीं हो पा रही है। उसके बाद पूर्व से एक्टिवेटेड सिम कार्ड सायबर ठगों तक पहुंचा देता था, इसके लिए वह मोटा कमीशन लेता था। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जालसाजों को मोबाइल सिम बेचने वाले वाले पीओएस एजेंट आशुतोष कुमार पुत्र उमेश सिंह (22) निवासी साई रेसिडेंसी, कर्सनपाडा सूरत (गुजरात) स्थाई निवासी ग्राम दुर्गापुर कुशवाहा टोला बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी सायबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आरोपी रामनाथ लोधी निवासी शिवपुरी, धनीराम जाटव उर्फ शैलेंद्र उर्फ मिंटू निवासी शिवपुरी, बांभनीया शांति निवासी सूरत, परमार कमलेश भाई निवासी सूरत और प्रजापति अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया था। इन सभी के बैंक अकाउंट का उपयोग ठगी की राशि को प्राप्त करने के लिए किया गया था। अभी तक पीओएस एजेंट की गिरफ्तारी के बाद कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *