जाली दस्तावेजों से अपराधियों का कराते थे जमानत:मोगा CIA ने गिरोह किया पर्दाफास, तीन गिरफ्तार, 11 आधार सहित कई जाली दस्तावेज बरामद

सीआईए स्टाफ मोगा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खतरनाक अपराधियों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज तैयार करते थे। ये कई अपराधियों की जमानत करवा चुके थे इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल कृष्ण सिंगला ने बताया कि एएसआई सुखविंदर सिंह सीआईए स्टाफ मोगा कैंप महेणा सहित पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए जोगिंदर सिंह चौक, मोगा बस स्टैंड के सामने मौजूद थी। तभी मुखबिर ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के बारे में सूचना दी। सूचना को पुख्ता होने पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान मनु पुत्र जगदीश कुमार निवासी आवा बस्ती फिरोजपुर, आकाश उर्फ संजू पुत्र प्रीतम निवासी गांव कुंडे जिला फिरोजपुर तथा गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव खोसा पांडो जिला मोगा के रूप में हुई है। कैसे करते थे अपराधियों की जमानत आरोपी फर्जी आधार कार्ड और अन्य नकली दस्तावेज तैयार करते हैं। वे इन दस्तावेजों का उपयोग विभिन्न अदालतों में आरोपियों की फर्जी जमानतें भरने के लिए करते थे और इस अवैध कार्य के बदले संबंधित व्यक्तियों से मोटी रकम वसूलते थे। जांच पता चला कि ये लोग कई लोगों की फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत करवा चुके हैं। 11 फर्जी आधार कार्ड सहित कई जाली दस्तावेज बरामद उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल की आरसी, 4500 रुपये भारतीय मुद्रा, 11 फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पंचायत सदस्य का आईडी कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की पूछताछ में अन्य संभावित धोखाधड़ी मामलों की भी गहन जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *