जाली नोटों की रोकथाम, कटे-फटे नोटों के वितरण पर मंथन:ब्यावर में जिलास्तरीय नकद प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा

भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में ब्यावर जिले की पहली जिला स्तरीय नकद प्रबंधन समिति की बैठक एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी आकाश गुप्ता ने की। बैठक में जाली नोटों की पहचान और रोकथाम, कटे-फटे नोटों की अदला-बदली, सिक्कों का सुचारू वितरण, 10 और 20 रुपए के नए नोटों के वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान रिजर्व बैंक के अधिकारी ने जिले की सभी बैंकों से नकदी वितरण की वर्तमान प्रक्रिया की जानकारी भी ली। गुप्ता ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे आमजन को नए नोटों का नियमित वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही, नोटों की अदला-बदली से संबंधित भारतीय रिजर्व बैंक के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने नकदी प्रबंधन से जुड़ी अपनी समस्याएं बताईं। इनके समाधान के लिए रिजर्व बैंक अधिकारी ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश परमार और जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *