जालोर के एक घर में घुसा कोबरा से जहरीला सांप:रेस्कयू कर पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ा

शहर के सिरे मंदिर रोड़ पर स्थित शांतिनाथ कॉलोनी के एक घर में कोबरा से भी जहरीला सांप(कॉमन करैत) जिसको देखकर घर के सभी लोग घर से बाहर निकल गए। जिसके बाद सांप का रेसक्यू कर घर से बाहर निकाल कर पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ा गया। बता दे जालोर सिरे मंदिर रोड पर स्थित देवीलाल के मकान में देर रात करीब 10 बजे एक कॉमन करैत प्रजाति का सांप घुस गया। जिसके बाद घर के लोग सांप को देखकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गए। जिसके बाद कुछ युवकों ने लाठी के जरिए सांप को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन सांप के चलने की स्पीड देखकर काबू नहीं किया जा रहा था और नहीं पकड़ पा रहे थे। इस दौरान सांप घर के आंगन में रखी पानी की मोटर के नीचे छिप कर बैठ गयाजिसके बाद स्थानिए रेसक्यू करने वाले गौडिजी निवासी सुरेश को बुलाया जिसने करीब 15 मिनट का रेसक्यू कर सांप को पकड़ लिया। और एक प्लास्टिक के डिब्बे में डाल कर दूर जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया। सुरेश ने बताया कि उसने अब तक करीब 900 से अधिक सांप पकड़े हैं। इस दौरान उसको तीन बार सांप ने काटा भी है। यह सांप कोबरा से भी जहरीला होता है जो पूरे भारत में पाया जाता हैं। शिकार करने के लिए रात के समय अधिक सक्रिय होता हैं। कई बार घरों के आसपास या शहरी इलाकों में घुस जाता हैं। ऐसे सांप सोते हुए लोगों पर भी हमला कर देता हैं। इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके काटने से समय पर उचित ईलाज नहीं मिलने पर व्यक्ति की करीब 3-4 घंटे में मौत हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *