जालोर के कलाकारों ने राजस्थानी भाषा में बनाई फिल्म:3 जनवरी को होगी रिलीज, फिल्म डायरेक्टर ने ट्रेलर किया जारी

जालोर के 2 कलाकारों की राजस्थानी भाषा में बनी फिल्म आवकारा 3 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म डायरेक्टर जालोर के निवासी दिनेश राजपुरोहित ने सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म डायरेक्टर दिनेश पुरोहित ने बताया- जालोर के रेवतड़ा गांव के निवासी दिनेश पुत्र हस्तीमल व फिल्म के मेन लीड एक्टर के रूप में जिले के गौडिजी निवासी निराली पुत्री रमेश सोनी के द्वारा राजस्थानी भाषा में बनी हॉरर कॉमेडी की थीम पर एक करोड़ रुपए की लागत से फिल्म का निर्माण किया है। यह 3 जनवरी को रिलीज होगी। उन्होंने बताया- 22 जून 2023 से 25 दिसंबर 2025 तक इस फिल्म की शूटिंग को जोधपुर व टोंक जिले में रिकॉर्ड किया है। इसे मुंबई सेंसर बोर्ड से प्रमाणित करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी बिंदणी भाग जासी नाम की फिल्म का निर्माण कर चुके है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। जबकि तीसरी फिल्म चितौड़गढ़ है। इस मौके पर जालोर निवासी निराली सोनी ने बताया कि वह इससे पूर्व बिंदगी भाग जासी फिल्म में शामिल हो चुकी है और राजस्थानी फिल्मों में काम करना उनके लिए काफी अच्छा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *