जालोर गर्ल्स कॉलेज को नैक ने दी बी-ग्रेड:खुशी में छात्राओं ने फूलों की बारिश की; वर्तमान में 923 छात्राएं अध्ययनरत

जालोर शहर के राजेन्द्रसूरि कुन्दन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से बी ग्रेड दिया गया है। इसकी सूचना पर कॉलेज प्रशासन व छात्राओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर खुशी मनाई। बता दें कि गर्ल्स कॉलेज की स्थापना 1999 में हुई थी, पहली बार नैक पीयर टीम की ओर से इस वर्ष 4 व 5 दिसंबर को निरीक्षण किया गया। कॉलेज ने निरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) सबमिट किया गया था। एसएसआर में कॉलेज की ओर से सत्र 2018-19 से 2022-23 गत पांच वर्षों के शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों, भौतिक संसाधनों एवं मानव संसाधन का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया था। नैक टीम ने सभी अकादमिक, प्रशासनिक, भौतिक उपलब्धियों का पूरी तरह निरीक्षण के बाद दस्तावेज समेत अपनी रिपोर्ट को मूर्त रूप देकर नैक को भेजा था। नैक ने जांच के बाद 13 दिसंबर को बी ग्रेड दिया गया। यह आगामी पांच वर्षों तक मान्य रहेगा। कार्यवाहक प्राचार्य मोहम्मद इरफान ने बताया कि नैक एक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्वायत्त संस्थान है, जो विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को रेटिंग देता है। वर्तमान में यूजीसी से आर्थिक सहायता के लिए नैक का निरीक्षण करवाया जाना आवश्यक है। एक दूसरे पर फूल बरसाए प्राचार्य ने बताया कि बी ग्रेड मिलने से आगामी वर्षों में कॉलेज को अच्छी आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है, जिससे जिले के एक मात्र गर्ल्स कॉलेज जिसमें वर्तमान में 923 छात्राएं अध्ययनरत हैं, के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता एवं भौतिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। कॉलेज के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. वगताराम चौधरी ने बताया कि इस दौरान कॉलेज को पहली बार बी ग्रेड मिलने पर एक दूसरे पर फूलों की बारिश कर खुशी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *