जालोर जिले के सबसे बड़े ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव 18 जनवरी को होंगे। इसके लिए चुनाव कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह राठौड़ और राम किशन रणवां के बीच कड़ा मुकाबला है। राठौड़ 2020-22 में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं रामकिशन पहली बार मैदान में हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष राजू चौधरी की ओर से उन्हें समर्थन मिला है, ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने वालाहै। चुनाव समिति के प्रवक्ता नारायण लाल सोलंकी ने बताया कि सभी पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रत्याशियों सभी ग्रेनाइट फैक्ट्री में गुम प्रसार करने के साथ अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इसके साथ दोनों पैनल ने ग्रेनाइट क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा भी की हैं। 18 को मतदान व 19 जनवरी को मतगणना प्रवक्ता सोलंकी ने बताया कि मतदान 18 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। एसोसिएशन के कुल 1032 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। ग्रेनाइट एसोसिएशन जालोर में अध्यक्ष पद के लिए 2 पैनल मैदान में हैं। अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 साल के लिए होता है। एक महीने पहले ग्रेनाइट एसोसिएशन जालोर के मेहता निर्विरोध अध्यक्ष बने थे, लेकिन कार्यकारिणी नहीं बना पाए तो इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब फिर चुनाव हो रहे हैं। लालसिंह राठौड़ बोले-जीएसटी कम करने का प्रयास रहेगा, ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुधारेंगे चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के दावेदार लाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 8 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद छोटी ग्रेनाइट फैक्ट्रियां मंदी की मार झेल रही है। इसे 5 प्रतिशत कराने का प्रयास रहेगा। इसके साथ ही ग्रेनाइट फैक्ट्री से निकलने वाला रफ मेटेरियल जो बिना पॅालिश के रहता है, उस पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी है, जिसे कम करवाने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और एक्सपोर्ट सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके साथ ही जागनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रांसपोर्ट के लिए कंटेनर यार्ड की सुविधा भी डेवलप किया जाएगा। पाली के रोहट से लेकर जसवंतपुरा तक जाने वाली सड़क को फॉर लेन बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जालोर में भी नर्मदा पानी के प्रयास करेंगे। इसके अलावा इंडस्ट्री एरिया में भी सड़कों को सही करवाने के साथ रोड लाइट और अन्य विकास के काम करवाए जाएंगे। पैनल नंबर-1 रामकिशन रणवां बोले- स्लरी प्रोसेसिंग की फैक्ट्री लगवाएंगे रामकिशन रणवां ने बताया कि वे स्लरी प्रोसेसिंग की फैक्ट्री जालाेर में लगवाने का प्रयास करेंगे ताकि रोजगार के अवसर बढ़े। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं को डेवलप करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा ग्रेनाइट इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। अभी कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। ऐसे में प्रयास रहेगा कि व्यापार मेले जैसा आयोजन किया जाए। इसके साथ ही इंडस्ट्री एरिया में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करेंगे। पैंनल नंबर-2


