जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष का 8 दिन में इस्तीफा:6 दिसंबर को निर्विरोध चुने गए थे, बोले- क्या कारण रहे, वह अलग बात है

जालोर में 8 दिन पहले ग्रेनाइट एसोसिएशन में निर्विरोध नियुक्त हुए अध्यक्ष राजेंद्र मेहता के स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके इस्तीफे के कारण को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, जालोर के ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में 6 दिसंबर को हुई आम बैठक में राजेंद्र मेहता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। बैठक में उन्हें कार्यकारिणी गठन के लिए पूर्ण स्वतंत्र अधिकार भी सौंपे गए थे। उसके 8 दिन बाद मेहता ने रविवार को जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजू चौधरी को इस्तीफा दे दिया। हालांकि एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि इस्तीफे के पीछे का कारण नई कार्यकारिणी गठन को लेकर अंदरूनी दबाव रहा है, जिससे परेशान होकर मेहता ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र मेहता अपने विश्वास पात्रों को कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाना चाहते हैं, जबकि पुराने पदाधिकारी इस पर सहमत नहीं हैं। इसी टकराव के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालांकि मामले में जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन नए अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता ने बताया कि मैंने इस्तीफा दे दिया हैं। क्या कारण रहे, वह अलग बात हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *