जालोर महोत्सव को लेकर 6 को बनाया उपखंड समन्वयक

जालोर | जालोर महोत्सव 2025 को लेकर कोर कमेटी ने उपखंड स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए हैं। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि जालोर विकास समिति व जालोर महोत्सव की कोर कमेटी के सदस्य मोहन पाराशर, नारायण लाल भट्ट, कानाराम प्रजापत, पन्नालाल सोलंकी, नितिन सोलंकी व हितेश प्रजापत ने उपखंड समन्वयक को नियुक्त किया। इसमें पंकज माली को भीनमाल, मांगीलाल राजपुरोहित को सायला, गजेन्द्रसिंह मांगलिया को आहोर, कृष्ण कुमार माली को रानीवाड़ा, मदनसिंह धुंबड़िया को बागोड़ा का समन्वयक बनाया है। वहीं बागरा समन्वयक सत्यप्रकाश राणा को बनाया गया। उपखंड समन्वयक को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में जालोर महोत्सव को भारतीय सांस्कृतिक से ओतप्रोत एक उत्सव की तरह मनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *