जालोर शहर समेत जिलेभर में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे करीब 10 बजे तक पूरी तरह धूप नहीं खिल सकी। शीत लहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और दिन में भी लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह-सुबह सड़कों पर हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते दिखे। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तरी हवाओं से बढ़ा सर्दी का असर पिछले कुछ दिनों से जालोर में लगातार उत्तरी दिशाओं से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन्हीं हवाओं के कारण जिले में सर्दी का असर तेज हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दिन में भी तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। गुरुवार को मिली थी थोड़ी राहत गुरुवार को दिन में हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ था। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते दिन में हल्की धूप भी खिली, जिससे आमजन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलते नजर आए। शुक्रवार दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली। हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई और करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके चलते ठिठुरन फिर बढ़ गई और दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में बारिश की संभावना वहीं, शनिवार सुबह से जालोर में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे करीब 10 बजे तक भी पूरी तरह धूप नहीं खिल सकी। 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई। इसके चलते लोग दिन में भी ऊनी वस्त्र पहने और अलाव तापते हुए नजर आए। मौसम विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में जालोर जिलेभर में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही 5 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। जालोर में पिछले पांच दिन रहा ऐसा तापमान


