जालोर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को राजीव गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजनों ने आर्थिक सुधार के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। उनके असाधारण नेतृत्व, अर्थव्यवस्था में सुधार और देश के विकास में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। एक महान अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता के रूप में उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में 1991 के आर्थिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास और भारत-अमेरिका परमाणु समझौता शामिल हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है। उनकी कमी को भर पाना असंभव है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृतियां और उनके योगदान युगों तक देशवासियों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जुल्फिकार अली भुट्टो, ममता जेन, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, कैलाश शर्मा, बसंत सुथार, लक्ष्मण सिंह सांखला, रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पदमाराम सरगरा, खसराम मेघवाल, सुरेश मेघवाल, बलवंत राव, सुष्मिता गर्ग, हेमराज सुथार, शीला चौधरी, गीता श्री, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वनिका, कालूराम मेघवाल, जोगाराम सरगरा, कपूराराम परिहार, धीरज गुर्जर, उम्मेद सिंह चारण, पुखराज माली, सुरेश थांवला, सुरेश सोलंकी, इरफान खान सहित अनेक कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही।


