जालोर में तीन दिवसीय प्रदर्शन का शुभारंभ:सरकार के दो साल पूरे होने पर नगर परिषद में किया आयोजन

राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर परिषद सभागार जालोर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 2 साल नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित की गई। शुभारंभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांड़े ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में गत दो वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को रंगीन चित्रों एवं सूचनात्मक पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में राजस्थान स्तर पर हुए विकास के साथ-साथ जालोर जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है, जिससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी, जहां वे विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, गजेंद्र सिह,अचलसिंह,नाथु सोलंकी समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *