मकर संक्रान्ति पर्व और विवेकानंद जयन्ती पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पंथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 3 हजार स्वयंसेवकों ने विभिन्न मार्ग से पंथ संचलन निकाला। इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया। जालोर में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के द्वारा शहर के मलकेश्वर मठ में दोपहर करीब 1 बजे मुख्य अतिथि भैरूंनाथ अखाड़े के संत ईश्वर नाथ महाराज, मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रसारक निम्बाराम, जिला संघ चालक श्याम सुन्दर ने भारत माता की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद मुख्य वक्ता ने उद्बोधन करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय चिन्तन करने वाले नागरिक तैयार करना व आपसी समरसता रखने की शुरुआत स्वयं के घर से करना है। इसके बाद करीब 3 बजे मलकेश्वर मठ से पथ संचलन रैली के रूप में रवाना हुआ। जो शहर के सूरजपोल, सदर बाजार, घाचियों की फिलानी, तिलक द्वार, अस्पताल चौराहा, राजेन्द्र नगर, बाईपास रोड व रोडवेज डिपो के पास से होते हुए पुन मलकेश्वर मठ पहुंच कर विसर्जन किया। पंथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह व्यापारियों व लोगों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।


