जालोर में पिता के सामने मासूम को डंपर ने कुचला:टेम्पो से उतरकर सड़क पर खड़ा था; इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दम

जालोर के आहोर थाना क्षेत्र में अपने पिता के साथ घर जा रहे 8 साल के बेटे को एक डंपर चालक ने कुचल दिया। बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़। फिलहाल फरार डंपर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आहोर थाने के एएसआई राजाराम ने बताया- पिता छगनलाल भील निवासी थाना क्षेत्र के पोडगरा हॉल खारा गांव निवासी जोगावा रोड़ पर शुक्रवार की दोपहर उनका बेटा राहुल कुमार(8) खेत पर बने अपने घर पर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत राजकीय अस्पताल आहोर ले जाया गया, जहां डॉक्टर पूरणमल मुनोत ने इलाज के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुमेरपुर रेफर कर दिया। सुमेरपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका सुबह आहोर में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना के बाद डंपर ड्राइवर गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके की जांच कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार- परिवार पांडगरा गांव हॉल खारा व जोगावा गांव के बीच एक खेत में भावली करने का काम करता है और खेत में रहते हैं। लेकिन किसी काम को लेकर राहुल और उसके पिता आहोर गए थे, जहां से वह फिर टेम्पो में सवार होकर खेत पर स्थित अपने घर जा रहे थे। खेत के सामने सड़क किनारे टेम्पो को रोका तो राहुल टेम्पो से उतर रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कंक्रीट से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *