जालोर में बदला मौसम:बुधवार सुबह से छाए बादल, गर्मी से मिली राहत, आगामी 2 दिन और बादल छाए रहने की संभावना

जालोर में मंगलवार को मौसम में बदलाव होने के साथ बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। जिससे दिन भर सूरज की तपीश कर रही है। जिससे आमजन को दोपहर में गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दो दिन और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बीकानेर पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। जिसके प्रभाव से जालोर-सांचौर में मंगलवार मौसम में बदलाव होने के साथ ही आसमान में काले बादल छाए, वहीं बुधवार को सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए है। जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान मंगलवार को कई बार बारिश जैसा मौसम बना लेकिन कई कोई बारिश नही हुई है। बादल के प्रभाव से दिन के तापमान में हुई गिरावट बादलों की आवाजाही के चलते जिले में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री गिरावट के साथ 32.8 डिग्री व रात के तापमान 0.3 डिग्री गिरावट होकर 13.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को दिन का तापमान 33.9 व रात का तापमान 13.6 डिग्री रहा था। जिसमें गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग दो दिन और बादल छाए रहने की जताई संभावना बीकानेर के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से जालोर-सांचौर में 28 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी हल्की गिरावट होगी। हालांकि इस दौरान कई बारिश की कोई संभावना नहीं बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *