जालोर के जसंवतपुरा थाना क्षेत्र के दांतलावास-जाविया के बीच एक युवक लोगों से पैसे लेकर भविष्य बताने के नाम पर 1100 रुपए लूट लिए। युवक ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाधिकारी गुमानसिंह भाटी ने बताया कि रविवार को आरोपी गुजरात निवासी करण (25) पुत्र सुरेश मदारी, गणेश (23) पुत्र बाबूनाथ मदारी और अनिरुद्ध सिंह (31) पुत्र अर्जुन सिंह घूमने के लिए जालोर पहुंचे। वे सुंधा माता तीर्थ स्थल जाने वाली सड़क पर दातलावास जाविया गांव के बीच में माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान पाली निवासी राहगीर त्रिकमाराम पुत्र हकाराम को बुलाकर भविष्य सहित अन्य जानकारी बताकर 1100 रुपए ठग लिए। इसके बाद युवक ने जसवंपुरा में एक परिचित को पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद लोगों ने आरोपियों का पीछा करते हुए रेवदर रोड पर पकड़ लिया। जिस पर ग्रामीणों ने युवक से मारपीट की और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली। इसी तरह सुंधा माता तीर्थ स्थल पर शराब पीकर हंगामा कर रहे भीनमाल निवासी लीलाराम (30), शिवगढ़ निवासी घेवाराम (20) और सुरसिंह उर्फ सुरेश (40) निवासी दांतलावास को गिरफ्तार किया।


